फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   3.52 crore fraud case against four including Maurang businessman

Fatehpur News: मौरंग कारोबारी समेत चार के खिलाफ 3.52 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा

Mon, 01 May 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
3.52 crore fraud case against four including Maurang businessman
फतेहपुर। मौरंग कारोबारी समेत चार के खिलाफ तीन करोड़ 52 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। नामी कंपनियों का फर्जी वर्कआर्डर दिखाकर रकम का गबन किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मोहल्ला निवासी राम प्रकाश सिंह ठेकेदारी करते हैं। एमआईजी आवास विकास निवासी जय कुमार सिंह उर्फ लाला सिंह और पत्नी मंजू सिंह, राधानगर उपकेंद्र के पास रहने वाले अंशू सिंह के परिचित हैं। इनके साथी कानपुर किदवई नगर वाई ब्लॉक निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान से भी जान पहचान है। इन लोगों ने उन्हें बताया कि जेकेएस माइनिंग फर्म बनाई है। फर्म में माइनिंग, ट्रांसपोर्ट का काम है। कंपनी का सरकारी टेंडर भी है। उसे जीएमआर, एपको इंफ्राटेक जैसी बड़ी कंपनियों का 30 करोड़ का वर्क ऑर्डर दिखाया। वर्क आर्डर में निवेशकों की जरूरत बताई। निवेश धन को तीन साल में वापस और मुनाफे का 25 प्रतिशत हिस्सा देने की बात कही। उन्होंने अपनी फर्म शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खाते से जेकेएस माइनिंग सर्विस फर्म के संचालकों जयकुमार सिंह, मंजू सिंह, अंशू सिंह और सुरेंद्र सिंह के खातों में 2018 में कुल तीन करोड़ 57 लाख रुपये डलवाए। समय पूरा होने पर रुपये मांगे। रुपये मांगने पर सुरेंद्र सिंह ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तब धोखाधड़ी का शिकार होने का पता लगा। कई बार आरजू मिन्नत के बाद पांच लाख रुपये जेकेएस माइनिंग के खाते से शारदा कंस्ट्रक्शन के खाते में डाले। बाकी रकम तीन करोड़ 52 लाख देने के लिए टरकाते रहे। कंपनी से रुपये मिलने पर भुगतान की बात कही। हेराफेरी का शक होने पर जीएमआर और एपको कार्यालय से संपर्क किया। तभी पता लगा कि फर्जी वर्क ऑर्डर दिखाकर उससे धोखाधड़ी की गई है। कंपनी ने इनके नाम वर्क आर्डर ही जारी नहीं किया। इनके खिलाफ दूसरे जिलों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed