{"_id":"6ad520770e3a8803a90d8649","slug":"339-cadets-were-trained-in-parade-and-saluting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164777-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 339 कैडेट्स को परेड और सलामी का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 339 कैडेट्स को परेड और सलामी का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
फ़ोटो-22-परेड की सलामी देने का तरीका समझाता प्रशिक्षक। संवाद
खागा। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में रविवार को एनसीसी के 339 कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें परेड, अनुशासन और सलामी देने की सही प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण देने के तरीके भी बताए गए।
कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बृजेश पाठानिया और कर्नल योगेंद्र सिंह ने प्रशिक्षकों को परेड के दौरान नियमों का पालन करने, सावधान की मुद्रा में खड़े होने, कदमताल करने और सलामी देने की सही प्रक्रिया समझाई। उन्होंने परेड के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों और उनसे बचने के उपाय भी बताए।
अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना विकसित करना है। कैडेट्स को प्रशिक्षण देते समय एकरूपता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से परेड की बारीकियां समझाई गईं। इस मौके पर सुनील सिंह और सुनील भी मौजूद रहे।