फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कताई मिल में बनेगा मेडिकल कालेज

कताई मिल में बनेगा मेडिकल कालेज

Wed, 30 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कताई मिल में बनेगा मेडिकल कालेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले के लिए मंगलवार का दिन सौगात वाला रहा। कैबिनेट की बैठक में मेडिकल कालेज बनाने को मंजूरी मिल गई है। इसे बनाने के लिए कताई मिल परिसर व आसपास की जमीन लेने का खाका तैयार हुआ है। नामित नोडल अधिकारी ने कताई मिल की जमीन की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी थी।

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की पहल पर जिले में मेडिकल कालेज का तोहफा मिला है। प्रशासन ने अल्लीपुर में बंद कताई मिल में मेडिकल कालेज खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। तब गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज कानपुर की ओर से नामित नोडल अधिकारी डा. हिमांशु शर्मा ने मेडिकल कालेज के लिए चयनित जमीन का निरीक्षण किया था। राजस्व निरीक्षक के साथ लेखपाल से मौके पर जमीन की पैमाइश कराई गई। तभी नोडल अधिकारी ने मेडिकल कालेज के लिए पर्याप्त जमीन होने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी मिली गई।
विज्ञापन


डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में मेडिकल कालेज को मंजूरी मिल गई है। जिले में मेडिकल कालेज बनना अब तय हो गया है।
वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मेडिकल कालेज जिले के लिए बड़ी सौगात है। इसके खुलने से जिले के बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आसपास के जिलों के बच्चे भी मेडिकल की शिक्षा लेने फतेहपुर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक विक्रम सिंह का कहना है कि मेडिकल कालेज की मंजूरी मिलना जिले के लिए असीम संभावनाओं वाला तोहफा है। इससे मेधा को जगह और जिले को विकास का साथ मिलेगा।


बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक व राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, हुसैनगंज विधायक व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने भी भाजपा शासनकाल में इसे जिले के लिए बेहतर तोहफा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed