फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाइबिल पढ़ने की अनिवार्यता पर भड़के अभिभावक

बाइबिल पढ़ने की अनिवार्यता पर भड़के अभिभावक

Fri, 14 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाइबिल पढ़ने की अनिवार्यता पर भड़के अभिभावक
बच्चों के बाइबिल पढ़ने की अनिवार्यता पर भड़के अभिभावक
विज्ञापन


फतेहपुर। शहर का ट्रुथ मिशन स्कूल एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार बाइबिल पढ़ने की अनिवार्यता के शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराने पर अभिभावक भड़क उठे हैं। शुक्रवार को हिंदू वाहिनी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुबह स्कूल पहुंचे। इन्होंने शपथ पत्र में हस्ताक्षर करने पर आपत्ति जताई। बाद में प्रिंसिपल पर अनसुना करने का आरोप लगाते हुए अभिभावक डीएम के यहां पहुंच गए। डीएम मदनपाल आर्य ने डीआईओएस को जांच के आदेश दिए हैं।


ट्रुथ मिशन स्कूल ने चालू सत्र में स्कूल के सभी बच्चों को शपथपत्र स्वयं और अभिभावक के हस्ताक्षर कराने के लिए बांटे हैं। इसके साथ ही अभिभावक के आधार कार्ड की छाया प्रति भी जमा करने के लिए कहा गया। शपथपत्र में लिखा है कि मैं बाइबिल की शिक्षा चित्रण दर्शन प्राप्त कर चुका हूं। मुझे अपने बच्चे को बाइबिल पढ़ाने में कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


बच्चे शपथ पत्र लेकर घर पहुंचे तो अभिभावकों का विरोध शुरू हो गया। हिंदू युवा वाहिनी के अमित ठाकुर और व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में अभिभावक स्कूल पहुंचे। इन्होंने प्रिंसिपल सैड्रिक पॉल से शपथ पत्र के विषय में जानकारी मांगी। आरोप है कि उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। डीएम से यह भी शिकायत की गई कि यूपी बोर्ड की मान्यता पर सीबीएसई की कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रिंसिपल सैड्रिक पॉल का कहना है कि हर संस्था की अपनी गाइड लाइन होती है। इसका नियमानुसार रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीयन होता है। संस्था की गाइड लाइन में बाइबिल का ज्ञान देने का प्रावधान है। उन्होंने गाइड लाइन से हटकर कुछ भी नहीं किया है।

- डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग, डीआईओएस को जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed