फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   31 policemen awarded medals, SP took out bike rally

Fatehpur News: पदकों से नवाजे गए 31 पुलिसकर्मी, एसपी ने निकाली बाइक रैली

Sun, 18 Aug 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
31 policemen awarded medals, SP took out bike rally
फतेहपुर। पुलिस विभाग ने 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया। पुलिस लाइन, कार्यालय व थानों, चौकियों पर तिरंगा फहराया गया। एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस के सराहनीय कार्यों के लिए कर्मियों को पुरस्कृत किया। इसके साथ एसपी ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से बाइक रैली रवाना की।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 2023 के सेवाभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक से कोतवाल तारकेश्वर राय, उपनिरीक्षक देवीदयाल, बृजकिशोर, सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी कृष्णा नंद यादव, मुख्य आरक्षी, गोविन्द सिंह, मोहम्मद सलीम को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट पदक से मुख्य आरक्षी रमेश कुमार मौर्या, संत प्रसाद सम्मानित हुए। पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक) से उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, शौर्य के आधार प्रशंसा चिन्ह, आरक्षी राजकुमार, ऋषभ चकहा, फायर मैन नारंतक कुमार मिश्र, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी दीपक कुमार, लीडिंग फायरमैन देवेंद्र कुमार मिश्रा, फायर सर्विस चालक कमला शंकर को सम्मानित किया। डीजीपी की ओर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक यदुराज सिंह, एमटी शाखा उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक इंद्र कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी चालक रामअनुग्रह तिवारी, विनोद कुमार तिवारी का सम्मानित किया गया। एडीजी यूपी-112 की ओर डायल 112 में तैनात वीर बहादुर, लाल सिंह, बबलू, पायलट मनीष शुक्ला, होमगार्ड राजकरन, मनीष शुक्ला, दिनेश सिंह, कमांडर बबलू कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। डीजी पीएसी की ओर से पीएसी के प्लाटून कमांडर सत्यपाल सिंह को प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर भी पुलिस, पीएसी में कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed