फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   30 ghante baad mila sav

तीस घंटे बाद डूबे युवक का शव नदी से मिला

Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
30 ghante baad mila sav
बहुआ (फतेहपुर)। यमुना में डूबे धनराज निषाद (28) का रविवार सुबह करीब तीस घंटे बाद शव बांदा सीमा में बेंदा घाट के पास नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक के घनश्याम का डेरा निवासी रामसनेही निषाद के बेटे संजय निषाद व धनराज निषाद शनिवार को ओनई गांव के पास ककरहा घाट किनारे यमुना में नहाने गए थे। तभी धनराज गहराई में जाकर डूब गया था। रात करीब नौ बजे तक गोताखोर शव तलाशते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा था। रविवार सुबह करीब पांच बजे दतौली चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने चार नावों को नदी में उतरवाया। बांदा-सीमा दतौली पुल और आसपास नदी में तलाश चालू की गई। करीब ढाई घंटे बाद धनराज का शव बांदा सीमा बेंदा घाट किनारे झाड़ियों में फंसा था। जाल में फंसाकर शव निकाला गया। हादसे से मां रजुलिया, पत्नी कुंती देवी बदहवास हो गई। उसके चार मासूम संगीता देवी, अनीता, सूरज व दीपक हैं। मां को रोते-बिलखते देखकर बच्चे सहम जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed