{"_id":"6ab95134c192ad484a06e805","slug":"250-crore-rupees-of-1500-victims-of-cyber-fraud-are-stuck-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163375-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: साइबर ठगी के डेढ़ हजार पीड़ितों के 2.50 करोड़ रुपये फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: साइबर ठगी के डेढ़ हजार पीड़ितों के 2.50 करोड़ रुपये फंसे
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर ठगी के शिकार लोगों को उनकी रकम वापस दिलाने के लिए आज से 12 अक्तूबर तक 15 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। 50 हजार रुपये तक की होल्ड रकम साइबर पुलिस संबंधित बैंक से संपर्क कर पीड़ितों के खाते में वापस कराएगी।
जिले में करीब डेढ़ हजार साइबर फ्रॉड पीड़ितों के बैंक खातों में रकम होल्ड है। करीब 2.50 करोड़ की रकम फंसी होने का अनुमान है। 50 हजार रुपये तक की धनराशि पुलिस बैंक से समन्वय कर वापस कराएगी। इससे अधिक की रकम के मामलों में साइबर पुलिस पीड़ितों को न्यायालय की प्रक्रिया में सहयोग करेगी।
साइबर फ्रॉड के पीड़ित साइबर थाने पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साइबर थाना परिसर में 12 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से तीन बजे तक कैंप लगाया जाएगा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 50 हजार रुपये से कम की होल्ड धनराशि एमआरपी पोर्टल के माध्यम से बिना न्यायालय के रिलीज ऑर्डर के बैंक व पुलिस रिपोर्ट के समन्वय से पीड़ित के खाते में वापस कराई जाएगी।
विज्ञापन
50 हजार रुपये से अधिक की धनराशि न्यायालय से रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद वापस होगी। साइबर थाना में सहायता के लिए विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे और न्यायालय से समन्वय कर रिलीज ऑर्डर जल्द प्राप्त कराने का प्रयास किया जाएगा।