{"_id":"5ca50187bdec2214254473fe","slug":"21554317703-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौन घंटे तक जाम रही आईटीआई रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौन घंटे तक जाम रही आईटीआई रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। बुधवार को शहर की सड़कों में लगे जाम ने शहरियों को खूब छकाया। नतीजतन लोगों के कामकाज भी प्रभावित हुए। शहर के पटेल नगर चौराहे आईटीआई रोड में तकरीबन पौन घंटे तक जाम लगा रहा। कड़ी धूप में लगे जाम ने शहरियों के पसीने छुड़ा दिए। इस दौरान पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम दिखाई दी। जाम में फंसे लोग व्यवस्था को कोसते रहे।
बुधवार को शहर के पटेल नगर चौराहे से आईटीआई रोड पर तकरीबन पौन घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे आवागमन बाधित हो गया। बड़े पैमाने पर चार पहिया और दो पहिया वाहन जाम में फंसे रहे। इसी तरह शहर के ही पीलू तले चौराहे और पत्थरकटा चौराहे में भी जाम लगा रहा। इससे राहगीरों का निकलना तो मुश्किल हुआ ही,
साथ ही धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। जाम के चक्कर में लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए। शहर में ई-रिक्शा खासतौर पर जाम की मुख्य वजह बने हुए हैं। शहर के मुख्य मार्गो में इनके बेतरतीब खड़े होने की वजह से दिनभर जाम लगता रहता है और ट्रैफिक नियंत्रण और संचालन के लिए मुस्तैद सिपाही कुछ नहीं कर पाते हैं। हलांकि कोतवाली पुलिस का कहना है कि जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर रास्ता खाली कराती है। मगर अभी तक इसका स्थाई हल नहीं निकाला जा सका है।