{"_id":"5c82bea5bdec22144c191a97","slug":"21552072357-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी कांस्टेबल पर छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी कांस्टेबल पर छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। एक पीएसी कांस्टेबल पर एक अधिकारी की पत्नी ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। शिकायत एसपी से की गई है। मामले की विभागीय जांच शुरू हुई है।
बटालियन में पहले तैनात रहे अधकिारी की इन दिनों की गैर जनपद में तैनाती है। पीएसी कैंपस के आवास में परिवार रहता है। उनकी पत्नी ने एसपी से शिकायत की है। पत्नी का आरोप है कि बेटा 28 फरवरी को कैंपस गेट से आ रहा था। तभी गेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने उसे जाने से रोक दिया। पिता के बारे में परिचय बताने पर कांस्टेबल झल्ला उठा। बेटे की सूचना पर वह गेट के पास पहुंची। उसके साथ बदसलूकी की। अश्लील शब्द बोले। इससे पहले भी एक पुलिस कर्मी की पत्नी के साथ कांस्टेबल अभद्रता कर चुका है। कांस्टेबल पीएसी कैंपस आसपास की दुकानों से वसूली में चर्चित है। प्रशासनिक स्थानांतरण में तैनाती पाए है। उसके गलत व्यवहार पर ही पहले प्रशासनिक स्थानांतरण हुआ था। एसपी ने पीएसी के डीसी को मामले की जांच सौंपी है।
फौजी भाइयों के घर लाखों की चोरी
- करीब तीन घंटे से घर में घुसे रहे चोर
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली। फौजी भाइयों के घर से चोरों ने गुरुवार रात लाखों की जेवरात पार कर दिए। रात को परिवार की नींद खुली थी लेकिन वह चोरों के घर में घुसा होना समझ नहीं सके। घटना की सूचना के एक घंटे बाद पीआरवी पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव निवासी संतोष कुमार त्रिवेदी के दो बेटे रामेंद्र पंजाब और जितेंद्र मेेघालय सीमा पर जवान हैं। किसान संतोष पत्नी के साथ घर में रहते हैं। संतोष ने बताया कि वह दूसरी मंजिल के कमरे में सोये थे। करीब रात को दो बजे नींद खुली। घर के नीचे अंधेरा होने पर बल्ब फ्यूज होना जानकर सो गए। चार बजे दुबारा आहट होने पर टार्च लेकर घर के बाहर देखा। एक युवक बाहर खड़ा था। उसे टोका गया तो किसी से मिलने के लिए खड़े होने की बात कही। कुछ देर बाद गली में चार पांच लोग भागे। बदमाश होने की आशंका पर 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस करीब छह बजे आई। तभी वह नीचे उतरे। कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। कमरों में रखी अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे। पत्नी और बहू के चार से पांच लाख कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। चोर दरवाजे की कुंडी काटकर घुसे हैं। एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।