{"_id":"5c5c2b42bdec22738442ae96","slug":"21549544258-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफबी कमेंट पर विधायक समर्थकों फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफबी कमेंट पर विधायक समर्थकों फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हैंडपंप की मांग पूरी न होने के विरोध में फेसबुक पर पोस्ट किए जाने पर विधायक समर्थक झल्ला उठे। फेसबुक आईडी संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक के पुरोहित पिता को 24 घंटे से थाने में बैठा रखा है।
मलवां थाने के तारापुर असवार निवासी सर्वेश शुक्ला शहर के रियाज कालोनी में रहते हैं। सर्वेश ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने गांव के एक मंदिर का कुछ दिन पहले जीर्णोद्धार कराया है। मंदिर परिसर में हैंडपंप लगवाने की मांग को लेकर बिंदकी विधायक करण सिंह को एक माह पहले आवेदन किया था। चार दिन पहले हैंडपंप लगवाए की पोस्ट डाली थी। बाद में कुछ आपत्तिजनक कमेंट आने पर पोस्ट को हटा दिया गया। विधायक
समर्थकों ने मलवां थाने में प्रकरण की शिकायत की। पुलिस ने सर्वेश के पिता श्रीकांत शुक्ला को उठा लिया। वह पुरोहित का काम करते हैं। उन्हें पुलिस 24 घंटे से थाने में बैठाए है। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विधायक के समर्थकों की ओर से तहरीर आई है। श्रीकांत शुक्ला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके बेटे ने विधायक पर गलत पोस्ट की है। उसे थाने बुलाया गया है। थाने न आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विधायक समर्थकों का फूटा गुस्सा
पुलिस ने आईडी संचालक के पिता को उठाया
- हैंडपंप की मांग पूरी न होने का जताया था विरोध
अमर उजाला ब्यूरो