{"_id":"5aa181474f1c1ba8768b45ec","slug":"21520533831-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारियों का हुआ सम्मान
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जन कल्याण महासमिति की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं को हर परिस्थिति में हार न मानने, आत्मशक्ति और आत्म विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बचपन की भेड़िया आया भेड़िया आया की कहानी सुनाकर यूपी 100, 1090 में सही जानकारी देने के लिए कहा। साथ ही शौचालय, स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी महिलाओं को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया।
संस्था सचिव बीपी पांडेय ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में संस्था की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। मोटीवेटर अर्चना, सुशीला मौर्या, कामिनी प्रिया ने महिलाओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमा सिंह राठौर ने की। इस मौके पर सरोज शर्मा, अंजू सिंह, मालविका सिंह, स्मिता सिंह, आशा त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, ममता गुप्ता, वंदना शुक्ला मौजूद रहीं।
इनका हुआ सम्मान
बकरी पालन में सफल, झाडू निर्माण, मिठाई का डिब्बा बनाने, जागरूकता आदि में सफल 25 महिलाओं सिया जानकी, गोमती, गुड़िया, मिथलेश, शबीना फातमा, राजकुमारी, शकुंतला, रामा, गुड्डी, सुशीला, गुड़िया, पूनम, छेद्दी, रामदेवी, सुमित्रा, ऊषा, रश्मि, पूनम, शिवदेवी, रानी, जनकनंदनी, मधू, गयाश्री, गीता, पुष्पा को साल पहनाकर सम्मानित किया गया।