{"_id":"5a64e10c4f1c1ba0268b5b0b","slug":"21516560652-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेस के चाइनीज चावल से तंदुरुस्त हो रहे सिपाही!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेस के चाइनीज चावल से तंदुरुस्त हो रहे सिपाही!
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पुलिस लाइन में रहने वाले सैकड़ों सिपाहियों की सेहत से खिलवाड़ होने का मामला सामने आया है। रविवार को एक वायरल वीडियो में यह दावा किया गया है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस लाइन में गुणवत्ता विहीन चाइनीज चावल परोसा जा रहा है। अनुशासन में बंधे होने के नाते वीडियो वायरल करने का सहारा लिया गया है।
पुलिस लाइन की मेस में सिपाहियों के लिए साफ स्वच्छ को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। तनख्वाह से मेस का भुगतान भी उन्हें करना होता है। वे बाहर के खाने से अधिक लाइन की मेस में बनने वाले भोजन पर विश्वास करते हैं। रविवार को वायरल वीडियो में दिखाया गया कि पुलिस लाइन बैरक के कमरे में सिपाही के टिफिन को खोलता ह, जिसमें चावल के डिब्बे से थोड़ा चावल हाथ में लेकर मसलता है। चावल का गेंद आकार का गोला बना देता है।
जमीन में पटकता है तो गेंद जैसा उछलता है। उसके साथ वीडियो में कई और सिपाही होना मालूम होते हैं। किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं होता है। उनका दावा है कि खेत से पैदा होने वाले पके चावल के साथ ऐसा नहीं होता है। सीओ लाइन प्रभात राय का कहना है कि उन्होंने भी वीडियो के बारे में सुना है। वह इलाहाबाद ड्यूटी से लौटने पर जांच करेंगे। यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-सेहत से खिलवाड़ का आरोप, सिपाहियों ने किया विरोध