{"_id":"6a67ac81dde9301c6f026177","slug":"211-students-will-take-the-compartment-and-improvement-exams-today-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-159353-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आज 211 विद्यार्थी देंगे कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आज 211 विद्यार्थी देंगे कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईस्कूल कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को 211 विद्यार्थी देंगे। परीक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया है। यहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 211 छात्र-छात्राएं राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 83 और इंटरमीडिएट के 128 छात्र शामिल हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा तथा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित होगी।
उन्होंने परीक्षार्थियों से परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा अन्य व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान कक्षों में वाइस रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरे और राउटर लगातार सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
प्रश्नपत्रों को मुख्य परीक्षा की तरह निर्धारित स्ट्रांग रूम में डबल लॉक आलमारी में सुरक्षित रखा गया है। प्रश्नपत्रों के पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खोले और वितरित किए जाएंगे।