फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   21 lakh for roads in fatehpur

इक्कीस लाख की लागत से बनेगी गैस गोदाम रोड

Sat, 07 Nov 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
21 lakh for roads in fatehpur
वार्ड नंबर 11 नासिरपीर में 21 लाख की लागत से शादीपुर चौराहा से गैस गोदाम रोड बनेगी। दिवाली के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। वार्ड में सीसी सड़कों और नाला निर्माण के लिए 85 लाख के प्रस्ताव भेजे गए हैं। डीएम चौराहे का नामकरण छत्रपति साहूजी महराज करके सुंदरीकरण कराया जाएगा। उधर, वार्ड भ्रमण में आए चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा सड़क भरा पानी देख कर भड़क उठे। सफाई नायक को तत्काल साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सफाई नायक को कार्यशैली में सुधार न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने एक नवंबर के अंक में वार्ड नंबर 11 नासिरपीर की समस्याओं पर वार्ड परिक्रमा के तहत प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जर्जर सड़कें, बजबजाती नालियां और गंदगी की भरमार की खबर का चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने संज्ञान लिया और शुक्रवार को टीम के साथ वार्ड का भ्रमण किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने नाली से उफनाकर सड़क पर भरा पानी देख नाराजगी दिखाई और मौके पर मौजूद सफाई नायक को फटकार लगाते हुए मौके पर खड़े होकर साफ सफाई कराई।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि शादीपुर चौराहे से 50 नंबर रेलवे ओवर ब्रिज तक गैस गोदाम रोड का डामरीकरण कराया जाएगा। 21 लाख की लागत वाली इस सड़क का निर्माण हर हाल में दिवाली बाद (संभवत: 17 नवंबर) से प्रारंभ हो जाएगा। सड़क निर्माण में मिक्सर प्लांट का इस्तेमाल होगा। इससे सड़क की गुणवत्ता मजबूत होगी। इसके अलावा आठ लाख की लागत से छत्रपति साहूजी चौराहा (डीएम चौराहा) का सुंदरीकरण कराया जाएगा। 85 लाख की लागत से सीसी सड़कें और नाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। जल्द ही वार्ड की सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करा दिया जाएगा। दो दिन के भीतर जहां भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं उन्हें भी ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed