फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   21 CC roads ready in the city, will get rid of hiccups

Fatehpur News: शहर में 21 सीसी सड़कें तैयार, हिचकोलों से मिलेगी निजात

Fri, 30 Aug 2024 03:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
21 CC roads ready in the city, will get rid of hiccups
फतेहपुर। नगर पालिका ने एक साल बाद विकास का पिटारा खोला है। एक करोड़ सात लाख की लागत से 21 सीसी सड़कें बनकर तैयार हो रही हैं। तीन करोड़ 40 लाख की लागत वाली सीसी सड़कें और नालियों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनके बनकर तैयार होने के बाद शहरवासियों को कीचड़ भरी सड़कों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक जुलाई 2023 में हुई थी। इसके बाद से विकास कार्य पूरी तरह से बाधित रहे। सिर्फ रूटीन के कार्य नगर पालिका करती रही है। बोर्ड का एक साल पूरा होने के बाद नगर पालिका ने एक साथ 21 सीसी सड़कों के साथ नालियों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराई थी।
विज्ञापन

एक करोड़ सात लाख की लागत वाली यह सीसी सड़कें और नालियां बनकर तैयार होने की स्थिति में पहुंच चुकी हैं। कुछ तो बन चुकी हैं, तो कुछ बनकर तैयार होने वाली हैं। इतना ही नहीं तीन करोड़ 40 लाख की लागत वाली सीसी सड़कें और नालियों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ईओ को तबादला हो गया था, जिससे अनुबंध आदि का काम प्रभावित रहा। अब नए ईओ ने कार्यभार संभाल लिया है। जल्द ही अनुबंध कार्य पूर्ण होने के बाद इन सड़कों का भी निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ सात लाख की लागत से शहर में 21 सीसी सड़कें बनकर तैयार होने वाली हैं। इनके अलावा तीन करोड़ 40 लाख के निर्माण कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। शहर के विकास में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।- राजकुमार मौर्य, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed