फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   204 meritorious students were honored with awards.

Fatehpur News: 204 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Sat, 10 Oct 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
204 meritorious students were honored with awards.
फोटो-11- खखरेरू के साधू शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप, बरयेपुर में पुरस्कार के साथ मौजूद छात्र-छा
खखरेरू। बरयेपुर स्थित साधू शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप में शनिवार को त्रैमासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने मेधावियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

संस्थान की त्रैमासिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 48, द्वितीय स्थान के 37, तृतीय स्थान के 39, चतुर्थ स्थान के 40 और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले 40 छात्र-छात्राओं समेत कुल 204 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष गया पाल, खखरेरू नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केशरवानी और प्रधान संघ अध्यक्ष दशरथ सिंह ने भी पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के प्रबंधक साधू शरण सिंह ने बताया कि मेधावियों का मनोबल बढ़ाने और अन्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन को सम्मान देना शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक है। इस मौके पर शिव कुमार सेन, गुलाब सिंह, पंकज सिंह, मृदुल बाजपेयी, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

फोटो-11- खखरेरू के साधू शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप, बरयेपुर में पुरस्कार के साथ मौजूद छात्र-छा

फोटो-11- खखरेरू के साधू शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप, बरयेपुर में पुरस्कार के साथ मौजूद छात्र-छा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed