{"_id":"5a64e10a4f1c1b72268b5ac3","slug":"201516560650-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में कुष्ठ रोगी तलाशेंगी ‘सपना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में कुष्ठ रोगी तलाशेंगी ‘सपना’
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर उनका बेहतर इलाज करने के उद्देश्य से शासन ने स्पर्श योजना शुरू की है। इस योजना में प्रत्येक ग्राम सभा में ‘सपना’ तैनात की जाएंगी जो मरीजों को चिन्हित कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाकर जांच और बेहतर इलाज में मदद करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है।
अब गांवों में कुष्ठ रोगियों की तलाशने में शासन गंभीर है। प्रदेश सरकार ने कुष्ठ रोगियों के लिए स्पर्श योजना चालू की है। इसके अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में गांवों में नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी कराकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। गांवों में तैनात ‘सपना’ वालेंटियर कुष्ठ रोगियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि रिकार्ड तैयार कर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में देंगी। इसके बाद इन मरीजों की जांच कराकर उनका इलाज किया जाएगा। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि स्पर्श योजना में कुष्ठ रोगियों का इलाज किया जाएगा। योजना का उद्देश्य लोगों को कुष्ठ बीमारी के प्रति जागरूक करना और मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। बताया कि सपना की तैनाती गांव की ही लड़कियों में से ही की जाएगी, जो समाजसेवा की इच्छुक हों और लिखना-पढ़ना जानती हों।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में वर्तमान में 283 रोगियों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों को नियमित दवाएं दी जा रही है। जिला कुष्ठ सलाहकार डॉ. नीरज कनौजिया ने बताया कि मरीजों को चिन्हित कर एमडीटी दवा दी जाती है। यह बीमारी छुआछूत से नहीं फैलती है। स्पर्श योजना का उद्देश्य लोगों में इसकी भ्रंातियां भी दूर करना है।
विज्ञापन
- त्वचा पर घाव प्राथमिक बाहरी संकेत हैं। यदि इसे ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो कुष्ठ रोग बढ़ सकता है। त्वचा, नसों, हाथ पैरों और आंखों में स्थायी क्षति हो सकती है। कुष्ठ रोग के कारण शरीर के अंग अलग होकर गिरते नहीं बल्कि इस बीमारी के कारण सुन्न हो जाते हैं।
-30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा अभियान
-शासन ने शुरू की स्पर्श योजना, मिलेगा लाभ