{"_id":"5a298c394f1c1b96698b7bd1","slug":"201512672313-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा-2018 के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। हाईस्कूल एवं इंटर के 73160 परीक्षार्थियों के लिए 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो पिछले साल 47 कम है, जबकि इस साल परीक्षार्थियों की संख्या 1172 अधिक है।
बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 92 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए थे। केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी के चलते जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण कमेटी ने सूची में संशोधन कर प्रस्तावित 18 विद्यालयों को सूची से बाहर कर दिया। इनके स्थान पर राजकीय इंटर कालेज अर्जुनपुर गढ़ा को पहली बार केंद्र बनाया गया है। इनके अलावा तीन एडेड विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें आदर्श बालिका इंटर कालेज जहानाबाद, इंटर कालेज जयरामपुर गुरगौला, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सुल्तानगढ़ शामिल हैं। 21 वित्तविहीन माध्यमिक स्कूल भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। इन केंद्रों में हाईस्कूल के 41761 तथा इंटर के 31399 यानी कुल 73160 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सूची से 18 विद्यालय बाहर कर 25 अन्य विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जिले से अनुमोदित सूची सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है। छह फरवरी से होने वाली परीक्षा के लिए जल्द ही उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उत्तर पुस्तिकाएं रखने की व्यवस्था राजकीय इंटर कालेज में होगी।
99 केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा
तीन और एडेड स्कूल परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल
राजकीय इंटर कालेज अर्जुनपुर गढ़ा बना पहली बार केंद्र