फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ऊपर से नीचे तक खूब लड़े निर्दल

ऊपर से नीचे तक खूब लड़े निर्दल

Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ऊपर से नीचे तक खूब लड़े निर्दल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। निकाय चुनाव में इस बार निर्दलीय उम्मीदवार जमकर लड़े और जीत हासिल की। जिले के सात निकायों में से अध्यक्ष पद पर तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। सभासद और नगर पंचयत सदस्य पद पर इनका प्रदर्शन बेहतर रहा। जिले के 125 वार्डों में 66 पर निर्दलीय बाजी मारने में सफल रहे।

बहुआ नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर राजेश सिंह, किशनपुर नगर पंचायत सीट पर सुरेंद्र कुमार और हथगाम से फूल सिंह ने निर्दल लड़कर चुनाव जीता। बहुआ के राजेश सिंह के पिता धर्मपाल सिंह वर्ष 2006 और मां उर्मिला देवी वर्ष 2012 के चुनाव इसी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


भाजपा से जुड़े राजेश पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। वे पिता और मां की तरह निर्दल मैदान में कूद पड़े। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह को शिकस्त दी। किशनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार ने मां व निवर्तमान अध्यक्ष सुशीला देवी की विरासत संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके भाई जितेंद्र भाजपा से सिराथू के ब्लाक प्रमुख हैं। सुरेंद्र वर्ष 2012 में वार्ड संख्या नौ से सभासद भी रह चुके हैं। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र को हराया। हथगाम नगर पंचायत अध्यक्ष पर फूल सिंह ने भी निर्दलीय लड़कर चुनाव जीता।

फूल सिंह ने यह चुनाव धीरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव के दिशा निर्देश में जीता। सपा की राजनीति करने वाले मुन्ना के दादा रघुनाथ सहाय हसवा से विधायक रह चुके हैं। इन्होंने सपा प्रत्याशी राम विलास को हराया। सभासद व सदस्य की सवा सौ सीटों पर भी निर्दलियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा।


सदर नगर पालिका के12 और बिंदकी नगर पालिका के 14 वार्डों में निर्दल उम्मीदवारों का डंका बजा। खागा नगर पंचायत में सात, बहुआ के आठ, जहानाबाद के सात, हथगाम के 12 और किशनपुर के छह वार्डों की जनता ने निर्दलियों को अपना प्रतिनिधि चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed