फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गली मोहल्ले में भी नहीं कर सकीं करामात

गली मोहल्ले में भी नहीं कर सकीं करामात

Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
गली मोहल्ले में भी नहीं कर सकीं करामात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। निकाय चुनाव में पहले समर्थित प्रत्याशी उतारने वालीं राजनैतिक पार्टियों को जनता ने इस बार उनकी कद काठी का अहसास करा दिया। इस बार पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाने वाली पार्टियाें के प्रत्याशियों का गली मोहल्ले मेें भी खास वजूद देखने को नहीं मिला। सपा ने सबसे अधिक 23 वार्डों में जीत हासिल कीं। भाजपा 17 वार्ड के साथ दूसरे स्थान पर रही।

कांग्रेस 10 के साथ तीसरे और बसपा नौ वार्ड की जीत के साथ चौथे स्थान पर रही। सातों निकायों के 125 वार्डों में 66 निर्दलीय जीते हैं। प्रस्तुत है सभासद और नगर पंचायत सदस्यों के निकायवार पार्टियों की सफलता का रिपोर्ट कार्ड।
विज्ञापन


सदर नगर पालिका : इस नगर पालिका की जनता ने भाजपा व कांग्रेस के पांच-पांच सभासद चुने। सपा के 11 सभासद चुन कर सदन भेजे जबकि बसपा का एक प्रत्याशी ऐसी करामात करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदकी नगर पालिका : यहां से भाजपा व बसपा के दो-दो उम्मीदवार जनता की अदालत में पास हो गए। कांग्रेस का एक प्रत्याशी चुना गया। सपा यहां पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही। जिसने छह सभासद बनाने में सफलता पाई।

बहुआ : इस नगर पंचायत में भाजपा की दो सीट मिलीं। शेष आठ पर निर्दल उम्मीदवारों का जीत हासिल हुईं। बसपा, कांग्रेस व सपा का यहां खाता नहीं खुला।

जहानाबाद : इस नगर पंचायत में बसपा के चार प्रतिनिधि चुने गए। भाजपा के दो प्रत्याशी सदन भेजे गए, जबकि सपा व कांग्रेस से केवल एक-एक प्रतिनिधि चुना जा सका।

हथगाम : इस नगर पंचायत में भाजपा को एक वार्ड पर सफलता मिल सकी। 12 निर्दल उम्मीदवार राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ते हुए सभासद बन गए। बसपा, कांग्रेस व सपा का यहां खाता नहीं खुला।


खागा : इस नगर पंचायत में भाजपा के चार सभासद जीते। सपा के तीन प्रतिनिधियों पर विश्वास किया गया। बसपा व कांग्रेस के दो-दो प्रत्याशी सदस्य चुने जा सके।

किशनपुर : इस सीट पर सपा ने दो वार्ड का प्रतिनिधित्व झटक लिया। भाजपा व कांग्रेस को एक-एक वार्ड में सफलता मिली। बसपा के एक खाते में एक भी वार्ड नहीं आया।

पार्टियाें का गली मोहल्ले में नहीं दिखा जलवा
125
सपा सबसे ज्यादा 23 वार्ड जीत जिले में अव्वल
17 वार्ड की जीत के साथ दूसरे नंबर पर भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed