फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फफक कर रोई रसोइया, बीएसए ने नौकरी कराई बहाल

फफक कर रोई रसोइया, बीएसए ने नौकरी कराई बहाल

Fri, 14 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फफक कर रोई रसोइया, बीएसए ने नौकरी कराई बहाल
फफक कर रोई रसोइया, बीएसए ने बहाल कराई नौकरी
विज्ञापन


फतेहपुर। हंसवा विकास खंड के प्राथमिक स्कूल बहादुरपुर रिठवां की रसोइया शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में फफक -फफक कर रोने लगी।

रसोइया ने बताया कि शिक्षकों ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। उसकी जगह दूसरी महिला को रख लिया है। वह विधवा है। रोजी रोटी का सहारा नौकरी ही थी।

बहादुरपुर में झोपड़ी बनाकर 11 साल की बेटी के साथ रहने वाली रामा देवी सात साल से स्कूल में एमडीएम बना रही थीं। जून में स्कूल के शिक्षकों ने उसके स्थान पर दूसरी महिला को रसोइया बना दिया। देवर और जेठ के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ रहे हैं। रामा देवी ने बताया कि घर में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है। रसोइया के मानदेय से परिवार चल रहा था।


रामा देवी का रोना सुनकर बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने हंसवा बीईओ देवेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के आदेश दिए। बीईओ ने संबंधित स्कूल के शिक्षक को बुलाकर महिला को पुन: रसोइया पद पर रखने के निर्देश दिए। दोबारा नौकरी मिलने पर रामा देवी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन


- दूसरी महिला को रसोइया बना दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed