फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   200 lights broken on National Highway, dangerous journey in fog

Fatehpur News: नेशनल हाईवे पर 200 लाइटें खराब, कोहरे में खतरे का सफर

Fri, 06 Dec 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
200 lights broken on National Highway, dangerous journey in fog
फतेहपुर। जनपद से खागा कस्बे तक राष्ट्रीय राजमार्ग की करीब 200 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे ओवरब्रिजों पर अंधेरा छाया रहता है। पुल की रेलिंग, मोड़ व संकेतक नजर नहीं हैं। घने कोहरे के दौरान ये हादसे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से खागा तक नेशनल हाईवे पर 10 ओवरब्रिज हैं। इनमें लोधीगंज, चकमुगल, हसवा, आंबापुर, थरियांव के दो, महिचा मंदिर, सतनरैनी, भोगलपुर व खागा के ओवरब्रिज शामिल हैं। प्रत्येक ओवरब्रिज के दोनों ओर 40 (कहीं-कहीं 42) स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इस तरह सभी ओवरब्रिज में लगभग 400 लाइटें लगी हैं।
विज्ञापन

इसमें हर ब्रिज में 20 से 22 यानी करीब 200 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। हाईवे के ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान रोशनी के बाद अचानक अंधेरा होने से आगे का रास्ता दिखना बंद हो जाता है। ब्रिज के मोड़ पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। यह भी हादसे का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों में ही कोहरा गिरने लगेगा। इससे दृश्यता बहुत कम हो जाएगी। ऐसे में मोड़, उसकी रेलिंग और संकेतक नजर नहीं आएंगे। इससे हादसा होने की आशंका बढ़ जाएगी। हाईवे पर लगातार टीम रूटीन चेकिंग करती है। उसके बावजूद लाइटों को सुधारा नहीं जा रहा है।


कोहरे को ध्यान में रखते हुए सभी लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी लाइटें ठीक कराई जाएंगी।
- अमन रोहिल्ला, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed