{"_id":"69f651ccc276663bcf0bc32c","slug":"20-years-imprisonment-for-the-cousin-who-raped-the-innocent-girl-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153972-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मासूम बच्ची के दुष्कर्मी चचेरे भाई को 20 साल कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मासूम बच्ची के दुष्कर्मी चचेरे भाई को 20 साल कारावास
विज्ञापन
फतेहपुर। रिश्तों को कलंकित करने वाले चचेरे भाई को कोर्ट ने शनिवार को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायालय पॉक्सो के न्यायाधीश महेंद्र कुमार द्वितीय ने दोषी को 20 साल की कैद और 28 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची आठ अगस्त 2019 की शाम जंगल जा रही थी। रास्ते में उसे चचेरा भाई मिला। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। तभी बच्ची का पिता खेत से भैंस चराकर लौट रहा था। उसने पुत्री के रोने की आवाज सुनकर आपबीती पूछी।
कुछ दूरी पर आरोपी को देखकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। आपबीती सुनने के बाद पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। न्यायालय ने छह गवाहों के बयान हुए। कोर्ट ने अंतिम सुनवाई के बाद चचेरे भाई को दोषी करार देकर सजा सुनाई है।