फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   20 lakh including licensed gun stolen from colonel's house

Fatehpur News: कर्नल के घर से लाइसेंसी बंदूक समेत 20 लाख की चोरी

Mon, 28 Jul 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
20 lakh including licensed gun stolen from colonel's house
खखरेरु (फतेहपुर)। कर्नल के घर से शनिवार रात चोर पिता की लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों का सामान चुका ले गए। उसी कमरे में रखे एक बक्से से कर्नल के सेवानिवृत्त चाचा के रखे 15 लाख के जेवरों पर भी हाथ साफ कर दिया। चोर घर से जुड़े दूसरे घर से छत पर कूद कर दाखिल हुए। घर में सो रहीं मां कलावती के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चोरी के बाद उसी रास्ते से भाग निकले। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ व फॉरेंसिक टीम जांच को पहुंची।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में घरवासीपुर गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय थलसेना में कर्नल हैं। उनके पिता अमर सिंह पूर्व प्रधान हैं। अमर सिंह 25 जुलाई को प्रयागराज दवा कराने गए थे और बेटी के घर पर रुक गए थे। घर पर उनकी पत्नी कलावती मौजूद थीं। पूर्व प्रधान के घर से जुड़ा कृष्ण बिहारी का घर है। चोर कृष्णबिहारी के दरवाजे पर बनी पानी की टंकी पर चढ़कर कर्नल की छत पर पहुंचे। छत से आंगन में कूदे। कलावती के कमरे में लगे दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर चोरी की। चोरी के बाद सीढि़यों की दरवाजे की कुंडी तोड़कर छत पर पहुंचे। पड़ोसी कृष्णबिहारी के घर पर उतरे। उनके घर से बाहर निकल गए। कलावती ने सुबह उठने पर दरवाजा बंद पाया। दूसरी तरफ लगे दरवाजे को खोलकर बाहर आईं और चोरी की जानकारी दी। चोरों के आवाजाही की पैरों के निशान भी मिले। अमर सिंह ने बताया कि चोर उनकी लाइसेंसी बंदूक, कारतूस, दो लाख कीमत के जेवर, एक लाख 90 हजार नकद चुरा ले गए हैं। चोरी की खबर पर कानपुर दादानगर में रहने वाले अमर सिंह के सेवानिवृत्त सूबेदार भाई धर्म सिंह पहुंचे। धर्म सिंह ने बताया कि करीब 15 से 16 लाख कीमत के उनके जेवर वहीं दूसरे बक्से में रखे थे। वह भी चोरी हुए हैं। सीओ बृजमोहन राय व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर यादव ने बताया कि अमर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। भाई धर्म सिंह ने बाद में जेवरात चोरी होने की जानकारी दी। विवेचना में उनके जेवरों की चोरी को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed