फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   20 farmers taking excess fertilizer will be verified

Fatehpur News: अधिक खाद लेने वाले 20 किसानों का होगा सत्यापन

Sat, 18 Nov 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
20 farmers taking excess fertilizer will be verified
फतेहपुर। जिले में एक तरफ खाद की मारामारी चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ लक्ष्य से अधिक खाद का वितरण होने की बात सामने आई है। डीएम के आदेश पर जिले में अधिकतम खाद लेने वाले 20 किसानों का सत्यापन होगा। अधिक खाद मिलने पर किसान कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रबी फसल की बुआई के दौरान जिले में डीएपी खाद के वितरण का लक्ष्य 11,990 एमटी है। नवंबर तक 4572 एमटी खाद देने का लक्ष्य है। अब तक जिले में 6,689 एमटी डीएपी का वितरण हो चुका है। डीएपी के विकल्प एनपीएस का वितरण 1807 एमटी हुआ है। महीने के लक्ष्य के हिसाब से जिले में लगभग दोगुना अधिक डीएपी का वितरण हुआ है। डीएम की ओर से गठित नायब तहसीलदार और एडीओ कृषि की संयुक्त टीम किसानों का सत्यापन करेगी। राजस्व टीम अधिकतम खाद लेने वाले किसानों की जमीन की जांच करेगी। वहीं, कृषि विभाग की टीम उनकी आवश्यकता के सापेक्ष उठाने वाली खाद की मात्रा को जांचेगी। यदि ऐसे किसानों के पास जोत से अधिक खाद मिलती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इस संबंध में समिति कर्मचारियों से भी पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समितियों में सोमवार से खाद मिलनी शुरू हो जाएगी। ओडिशा से आ रही खाद की रैक शनिवार को 2700 एमटी की रैक फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद रविवार तक समितियों में खाद पहुंचने लगेगी। हालांकि अभी करीब 20 समितियों के रुपये अग्रिम तौर पर जमा हैं। उन्हें तुरंत खाद भेजी जाएगी। जहां भी खाद की मांग होगी, वहां पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed