{"_id":"6ad51ef78f8a24a631046645","slug":"19-kg-of-cannabis-seized-from-three-smugglers-in-a-car-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164809-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार सवार तीन तस्करों से 19 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार सवार तीन तस्करों से 19 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
फोटो-49-हथगाम थाने में पकड़े गए तस्कर। स्रोत: पुलिस
हथगाम (फतेहपुर)। पुलिस ने रविवार शाम तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को 19 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उनकी कार से एचएसआरपी नंबर प्लेट मिली, जो ओडिशा की एक बाइक की निकली। पूछताछ में पता चला कि तस्कर ओडिशा में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार का दुरुपयोग करते हैं।
हथगाम थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अमिलिहापाल गांव के पास एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन रुकवा लिया। तलाशी में गांजा के पैकेट मिले।
पुलिस ने कार सवार कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र के चरिया पतारा निवासी अनिरुद्ध यादव उर्फ पंकज, बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के लोमर निवासी अनुभव तिवारी और असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी निवासी अनूप कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि करीब दो लाख रुपये कीमत का गांजा छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने टीम के साथ पकड़ा है। गांजा तस्करी और कूटरचित एचएसआरपी नंबर प्लेट के जरिये धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपियों के पास से दो मोबाइल और 720 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर फतेहपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।