{"_id":"66c8d705c66ce00c3e0d65ad","slug":"1869-candidates-absent-on-first-day-of-police-recruitment-examination-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-120041-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पहले दिन 1869 अभ्यर्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पहले दिन 1869 अभ्यर्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों में 1869 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। शुक्रवार को पहले दिन सभी नौ केंद्रों में 3747 अभ्यर्थी परीक्षा में शमिल हुए। परीक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम रहे। डीएम और एसपी ने केंद्रों का दौरा किया।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने फूंक-फूंकर कदम उठाया है। परीक्षा के लिए राजकीय और एडेड विद्यालयों को केंद्र बनाया गया। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज और राजकीय पालीटेक्निक के अलावा जीआईसी, जीजीआईसी, एएस इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, महात्मा गांधी डिग्री कालेज परीक्षा केंद्र हैं।
पहले दिन पहली पाली में सभी केंद्रों में 2808 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें 954 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 1854 परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह दूसरी पाली में भी 2808 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें 915 परीक्षा देने नहीं आए, जबकि 1893 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह से दोनों पालियों में कुल 1869 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 3747 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
आज भी इन केंद्रों में परीक्षा
राजकीय मेडिकल कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक, जीआईसी, जीजीआईसी, एएस इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, महात्मा गांधी डिग्री कालेज।
डीएम ने किया निरीक्षण
पहली पाली की पुलिस भर्ती परीक्षा में डीएम सी इंदुमती ने एसपी धवल जायसवाल के साथ एएस इंटर कालेज और राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग फेस्टिंग और बायोमैट्रिक व्यवस्था देखी।