फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खंभा टूटने से 225 गांवों की बती गुल

खंभा टूटने से 225 गांवों की बती गुल

Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खंभा टूटने से 225 गांवों की बती गुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बिजली उपकेंद्र के हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटने से क्षेत्र के करीब 225 गांव की आपूर्ति ठप है। इससे लघु उद्योग (कारखाना) और किसानों के नलकूप शोपीस बन गए हैं। खेतों का पलेवा और आलू की सिंचाई का काम बंद हो गया है। उपकेंद्र के कर्मचारी देर शाम तक फाल्ट नहीं सही कर पाए।

उपकेंद्र जरौली, असोथर, थरियांव, गाजीपुर और नरैनी फीडर से करीब 225 गांव को आपूर्ति दी जाती है। इससे 20 राजकीय नलकूप, 400 किसानों के नलकूप और 150 लघु उद्योग धंधा (आटा, तेल के कारखाना) के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


राधा नगर से उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट जाने से उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। इससे आटा चक्की, तेल स्पेयलर के कारखाना और नलकूप शोपीस बन गए हैं। किसानों के खेतों की सिंचाई आधी-अधूरी पड़ी है। ग्रामीण रामसुमेर ने बताया कि आलू की सिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे खेत में पानी गया है। कल से बिजली नहीं आई। इससे सिंचाई के लिए आधा खेत पड़ा हुआ है। प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को शाम से गांव में बिजली नहीं आई है। आटा के लिए चक्की पर गेहूं रखा हुआ है। अभी तक गेहूं पीसा नहीं गया है। सरांय के किसान रामचंद्र ने बताया कि खेत का पलेवा कर रहे थे। शाम को बिजली चली जाने से आधे से कम खेत रह गया है।


बिजली आने की आस में दिन भर नलकूप में बैठे रहे। किसान प्रेमशंकर ने बताया आलू के फसल की सिंचाई करनी है। इसके लिए दो मजदूर भी किए थे। बिजली न आने से खेत की सिंचाई नहीं हो पाई। मजदूरोेें को दिनभर की मजदूरी देनी पड़ेगी। जेई बसंतलाल ने बताया कि राधा नगर के पास 33 केवीए हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया था। उसको सही करा दिया गया है। लाइनमैन तार को जोड़ रहे हैं। लाइन सही होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


खंभा टूटने से 225 गांवों की बत्ती गुल
कर्मचारी 24 घंटा बाद भी नहीं सही कर पाए फाल्ट
400 निजी और 20 राजकीय नलकूप भी पड़े हैं ठप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed