{"_id":"5a15c67b4f1c1bca678bd0f7","slug":"181511376507-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में जाम से घंटों लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में जाम से घंटों लोग रहे परेशान
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में जाम से घंटों लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
खागा। नगर के सब्जी मंडी में बुधवार को जाम से लोग घंटों परेशान रहे। भारी व छोटे वाहनों, बाइकों और सायकिल सवारों से पूरी सड़क खचाखच भरी थी। लोगों का पैदल निकलना दुभर रहा। फुटपाथी दुकानों से होकर लोग निकलते रहे।
दोपहर एक बजे से तीन बजे तक जाम लगा रहा। चौक बाजार से लेकर बस स्टेशन तक बस स्टेशन से किशनपुर रोड तहसील तक जाम रहा। यही स्थिति चौक बाजार से लेकर कोतवाली तक की रही। जाम मे स्कूली बसें और छात्र-छात्राएं भी फंसे रहे। जाम हटाने मे पुलिसजनों को जूझना पड़ा। नगर के महेंद्र सिंह, हीरालाल, राजेश और राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि भारी वाहनों के आने जाने की वजह से जाम लग जाता है। भारी वाहनों की नो इंट्री का पालन नहीं हो रहा है। कोतवाल एके राय ने बताया कि सहालग के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। जिससे कभी-कभी जाम लग जाता है।