{"_id":"595fdb624f1c1b61268b46b2","slug":"181499454306-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठीक करते समय लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठीक करते समय लगा करंट, मौत
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली ठीक करते समय लगा करंट, मौत
हथगाम। कस्बे के नजदीक निजी नलकूप में फाल्ट दुरुस्त करने के दौरान वृद्ध उमर हाजी अली की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने देर शाम तक घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।
हथगाम कस्बा के वार्ड नंबर दो में रहने वाले उमर अली हाजी (60) का पट्टी फीडर में निजी नलकूप है। शुक्रवार की शाम को यह खेतों की ओर टहलने गए थे। निजी नलकूप में बिजली न पहुंचने पर पट्टीदार से सीढ़ी मंगाकर ट्रांसफार्मर पर लगा दी। यह डबल पोल पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त करने लगे। तभी 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गए। परिजन इन्हें आनन-फानन में सीएचसी हथगाम लेकर गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। एसओ विनोद कुमार सिंह का कहना था परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
- 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गए थे