{"_id":"648368eeb553c27fbd082e37","slug":"18-trucks-taken-on-lease-disappeared-by-gang-of-rae-bareli-fatehpur-news-c-12-1-278640-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लीज पर लिए 18 ट्रक रायबरेली के गैंग ने गायब किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लीज पर लिए 18 ट्रक रायबरेली के गैंग ने गायब किए
विज्ञापन
फतेहपुर। अनुबंध के तहत लीज पर लिए ट्रकों का रायबरेली के गैंग ने गायब कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ट्रकों को गैंग ने कबाड़ में बेच डाला है या फिर दूसरे प्रदेश में बेच डाले हैं। वे ट्रक फर्जी नंबर प्लेट से संचालित हो रहे हैं। इधर, ट्रक मालिकों का बकाया किश्त और टैक्स नहीं जमा हुआ तो वह हरकत में आए हैं। मामले की शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। रायबरेली के मास्टरमाइंड समेत पांच को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की है।
सदर कोतवाली में ट्रक मालिक राजेश कुमार, सुनील कुमार, प्रेम शंकर, विक्रम सिंह, शिव स्वरूप, गजेंद्र सिंह, जयशंकर, जय सिंह की ओर से शिकायती पत्र दिया गया। मालिकों का आरोप है कि रायबरेली जिले के भोजपुर निवासी मो. शकील ने एक अनुबंध पत्र के तहत विगत एक साल में अलग-अलग समय पर ट्रक लिए थे।
अनुबंध पत्र में शकील ने ट्रकों का बकाया किश्त, टैक्स और चालान जमा कराने के बाद ट्रांसफर कराने की बात लिखित रूप से दी थी। इधर, काफी दिनों से ट्रकों की किस्त जमा नहीं की गई। ट्रक मालिकों ने शकील से संपर्क किया। मालिकों ने शकील से ट्रकों के बारे में पूछताछ की। मालिकों से शकील ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। ट्रक के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। ट्रक मालिकों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
पुलिस शुक्रवार को शकील और उसके साथी भोले सिंह, अमित पाल को रायबरेली पकड़ लाई। पुलिस की जांच में सामने आया कि सारे ट्रक आरोपियों ने इधर-उधर कर दिए हैं। पुलिस ने ट्रक मालिकों की शिकायत पर शकील, भोले, अमित समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि ट्रकों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के कई साथियों के नाम कुबूले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।