फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गर्भवती भाभी से दुष्कर्म में देवर को सश्रम कारावास

गर्भवती भाभी से दुष्कर्म में देवर को सश्रम कारावास

Fri, 19 Apr 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती भाभी से दुष्कर्म में देवर को सश्रम कारावास
फतेहपुर। भाई की मौत के बाद गर्भवती भाभी से दुष्कर्म करने के दोषी देवर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला न्यायालय में चार साल से विचाराधीन था।
विज्ञापन

चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी मई 2012 में कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में मुकेश कुमार से हुई थी। शादी के छह माह बाद ही मुकेश की मृत्यु हो गई। उस वक्त उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती थी। मुकेश का भाई नीरज कानपुर लाल बंगला में रहता है। भाई की मृत्यु के बाद नीरज अपनी भाभी पर बदनीयती रखने लगा। उसने जब छेड़खानी की तो पीड़िता ने सास-ससुर को आपबीती बताई। सास-ससुर ने उसे घर की इज्जत का हवाला देकर चुप करा दिया। ससुरालियों ने उसे अपने मायके वालों से बात करने को कहा। नीरज एक दिन भाभी को लेकर उनके मायके पहुंचा। जहां उसने सभी को शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मायके में ही वह दो दिन तक रुका रहा। जहां उसने अपनी भाभी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कानपुर चला गया। शादी का झांसा देने के बाद नीरज ने अपनी भाभी से दूरी बना ली और 24 अप्रैल 2016 को कानपुर की ही किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। जिस पर पीड़िता ने अदालत के माध्यम से अपने देवर नीरज पर शादी का झांसी देकर दुष्कर्म करने की एफआईआर कराई। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सहायक शासकीय अधिवक्ता रहस बिहारी श्रीवास्तव फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में पैरवी कर रहे थे। सुनवाई करते हुए अपर जिला जज शैलेंद्र निगम ने नीरज को दोषी मानते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने अर्थदंड की रकम से 20 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed