फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   17-year-old case in court, former mp spot

17 साल पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर हुए पूर्व सांसद

Sun, 28 Jun 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Sun, 28 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
17-year-old case in court, former mp spot

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार मौर्या की कोर्ट से जारी वारंट पर बाहुबली पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया शनिवार को न्यायिक सुरक्षा के बीच कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट में रिमांड के बाद वह वापस नैनी जेल भेजे गए। इस दौरान कचहरी परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बाहुबली से मिलने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि 1998 में तत्कालीन जिलाधिकारी कल्पना अवस्थी ने ओती खदान में अवैध मौरंग खनन होने का मामला पकड़ा था।

डीएम के आदेश पर ललौली थाने में फूलपुर से पूर्व सांसद बाहुबली कपिलमुनि करवरिया समेत पांच लोगों के  खिलाफ माइंस एंड मिनरल रेग्यूलेशन डेवलमेंट एक्ट की धारा 21(4) खनिज संपदा को नुकसान पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


इसमें बाकी आरोपी स्थानीय हैं। पूर्व सांसद ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी में रोक आदेश पा लिए। उनका स्टे आर्डर समाप्त होने पर मामला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंचा। कोर्ट ने आरोपी पूर्व सांसद के खिलाफ वारंट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में पूर्व सांसद और उनके अन्य दो भाई नैनी जेल में विधायक जवाहर यादव हत्याकांड के मामले में निरुद्ध चल रहे हैं। अदालत के आदेश पर शनिवार को पूर्व सांसद अपने अधिवक्ता संतोष कुमार द्विवेदी के साथ कोर्ट में हाजिर हुए। यहां से उन्हें न्यायिक सुरक्षा में वापस नैनी जेल भेजा गया।

बाहुबली के आने की खबर से उनकी जान पहचान के स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।  उनके  आगमन पर आधा सैकड़ा से अधिक लग्जरी वाहनों की कतार लगी रही।

बाहुबली पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया ने सन् 1998 में पूरे जिले की मौरंग खदानों की बढ़चढ़ कर बोली लगाई थी और सिंडीकेट के तौर पर समूचे लाल सोने पर कब्जा पा लिया था।


खनन का काम जिले के राममूर्ति द्विवेदी ऊर्फ बाबा देख रहे थे। डीएम की छापेमारी में अवैध तरीके से पोकलैंड मशीनों, जेसीबी से खनन करते पकड़ा गया था।

करीब आधा दर्जन से अधिक खनन के संसाधनों को सीज करके पूर्व सांसद, राममूर्ति बाबा, वासुदेव तिवारी, विशेषर, रामविशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूर्व सांसद को छोड़कर सभी लोगाें जमानत करा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed