फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लगा जाम

ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लगा जाम

Wed, 28 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते बुधवार वर्मा तिराहे पर जाम के झाम से लोग परेशान रहे। आईटीआई रोड, कलक्टरगंज और पीरनपुर रोड पर वाहनों की लाइन लगी रही। जाम से बाइक सवार और पैदल राहगीर तक नहीं निकल पाए।

बस अड्डे से पटेल नगर, स्टेशन रोड में चलने वाले ई-रिक्शा चालक वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने का काम करते हैं। सड़क में ई-रिक्शा खड़ा करते ही पीछे से वाहनों का जाम लग जाता है। पिकेट ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी पहले नजारा देखते रहते हैं। जाम बढ़ने पर पुलिस कर्मी वाहन हटाने में लगते हैं। दोपहर करीब 11.30 बजे तिराहे पर एक घंटे जाम में वाहन खड़े रहे। दोपहर की तीखी धूप और गर्मी से राहगीर परेशान हो गए। 12.30 बजे के बाद जब जाम हटा तो वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस जाम में बांदा रूट की कई रोडवेज बसें भी खड़ी रहीं। बाइक चालक गलियों से होकर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन


इसी प्रकार शहर की आईटीआई रोड, रोडवेज बस अड्डा, सदर अस्पताल, बाकरगंज, पत्थरकटा चौराहा पर जाम लगा रहता है। कार्यवाहक यातायात प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चौराहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक अधिक होने की वजह से चौराहा व तिराहा पर जाम लग जाता है। पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी जाम को हटवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed