Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वेबसाइट न खुलने से लटक गई लाटरी

वेबसाइट न खुलने से लटक गई लाटरी

Fri, 09 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वेबसाइट न खुलने से लटक गई लाटरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। वेबसाइट न खुलने से गुरुवार को शराब के दुकानों की लाटरी लटक गई। विभाग के अधिकारी और आवेदक सुबह से रात तक साइट खुलने के इंतजार में बैठे रहे। उच्चाधिकारियों के निर्देश सुनने के लिए रात दस बजे तक लोगों का मजमा लगा रहा।

विकास भवन में शराब दुकानों के गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ई-लाटरी प्रक्रिया होने का वक्त तय था। प्रेक्षक आलोक सिन्हा, आबकारी विभाग के पर्यवेक्षक जितेंद्र पांडेय, डीएम कुमार प्रशांत, जिला आबकारी अधिकारी पीसी पाल, सदर निरीक्षक अजय कुमार, बिंदकी निरीक्षक शंकर पाल, खागा निरीक्षक रवींद्र प्रसाद, आबकारी अभियोजन निरीक्षक स्मृति गंगवार की टीम लाटरी के लिए डेरा डाले रही। जिले से कोने-कोने से आवेदक पहुंचे।
विज्ञापन


स्क्रीन बोर्ड में वीडियो कैमरा और टेक्निकल टीम तैयार बैठी रही। पहले 11 बजे के बजाय लॉटरी एक बजे होने के निर्देश आए। इसके बाद दोपहर के चार बजे लॉटरी होने के निर्देश आए। तीसरी बार रात के साढ़े आठ बजे और बाद में दस बजे लाटरी लटकने की खबर आई। आबकारी अधिकारी पीसी पाल ने बताया कि लाटरी होने की अगली सूचना उच्चाधिकारियों से विमर्श के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले की 422 दुकानों के लिए 2725 आवेदकों को ई लाटरी में शामिल किया गया है। 28 फार्म निरस्त किए गए। इकलौते आवेदन को छोड़कर करीब 364 दुकानों में लाटरी होगी।

एक दुकान के दो आवेदन पर 28 निरस्त
एक ही दुकान के लिए एक ही व्यक्ति ने दो आवेदन कर दिया। इस पर विभाग ने उन फार्मों को लाटरी प्रक्रिया से बाहर कर दिया। इस प्रकार करीब 28 आवेदन निरस्त हुए। इनके निरस्त किए जाने के पीछे अधिकांश में यही मामला निकला है। कुछ में फर्जी हैसियत प्रमाण पत्र, दुकान की कीमत के हिसाब से सही कीमत न होने पर निरस्त किए गए हैं।


इकलौते आवेदन पर 53 दुकानें उठी
लाटरी में भाग्य अजमाने वाले कुछ कारोबारियों के शराब की दुकानों के लिए इकलौते आवेदन पहुंचे। देशी शराब की 45, अंग्रेजी की तीन और बीयर की पांच ऐसी दुकानें रही जिनमें इकलौते आवेदक रहे हैं। इनके आवेदक बेफ्रिक होकर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed