{"_id":"5aa181444f1c1b9f758b45f5","slug":"161520533828-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातोंरात संस्कृत परीक्षा का बन गया एक और केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातोंरात संस्कृत परीक्षा का बन गया एक और केंद्र
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने रातोंरात परीक्षा व्यवस्था में संशोधन कर दिया। एक दिन पहले तक परीक्षा के लिए पांच केंद्र थे, गुरुवार सुबह छह केंद्रों में परीक्षा कराई गई। हालांकि नए केंद्र में सिर्फ स्वकेंद्र का लाभ पाने वाली छात्राएं ही बैठीं। इसका लाभ कुल 115 छात्राओं ने उठाया।
जिले में संचालित 18 माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा के लिए पांच एडेड माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इनमें बद्री प्रसाद दुलीचंद्र इंटर कालेज अमौली, ललौली इंटर कालेज ललौली, जनता इंटर कालेज छिवलहा, चौधरी रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कालेज धाता, लालबहादुर शास्त्री स्मारक ग्रामोत्थान इंटर कालेज पूरेमीतन थे। विभाग ने एक भी संस्कृत विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया था। बुधवार रात साढ़े नौ बजे सचिव माध्यमिक संस्कृत परिषद ने आदर्श श्रीकंठ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कोंडार को परीक्षा केंद्र बना दिया।
सचिव ने विशेष वाहक के माध्यम के इस केंद्र के प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं डीआईओएस कार्यालय को भेजीं। देर रात नए परीक्षा केंद्र को परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस केंद्र में इसी विद्यालय की 115 छात्राओं के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। यहां के छात्रों के परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से नया परीक्षा केंद्र बनाने के लिए उनके यहां से प्रस्ताव मांगा गया था। उन्होंने नए परीक्षा केंद्र बनाने का अनुमोदन नहीं किया था। बुधवार रात आदर्श श्रीकंठ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कोंडार को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। इस तरह से अब यह परीक्षा छह केंद्रों में हो रही है।