{"_id":"5a662a294f1c1b1d368b5d53","slug":"161516644905-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने को विद्युत पोल पर लगेंगे मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने को विद्युत पोल पर लगेंगे मीटर
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बिजली चोरी रोकने और खपत हुई बिजली का शत प्रतिशत राजस्व वसूलने के लिए विभाग ने नई कवायद शुरू की है। अब विभाग ट्रांसफार्मर के नजदीकी पोल पर मीटर लगाएगा, जिससे हर महीने कितनी बिजली सप्लाई हो रही है इसकी जानकारी मिल सकेगी। शासन के फरमान के बाद विभाग ने पोलों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। पहले चरण में शहर और बिंदकी क्षेत्र में काम होगा। यदि योजना सफल हुई, तो खागा और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मीटर लगाए जाएंगे।
विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए नया हथकंडा अपनाया है। शहर और बिंदकी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। ट्रांसफार्मरों में अधिक लोड होने से विभाग को हर महीने लाखों रुपये राजस्व का चूना लग रहा है। जिले में घरेलू और कामर्शियल मिलाकर करीब दो लाख 75 हजार कनेक्शन हैं। जिले में लगे चार सौ, ढाई सौ, सौ और 63 केवीए के ट्रांसफार्मरों के नजदीकी पोल पर यह मीटर लगाया जाएगा। यह मीटर सप्लाई के दौरान हर महीने खर्च होने वाली बिजली का आकलन करेगा। इसके सापेक्ष जो राजस्व जमा होगा उससे पता लगाया जाएगा कि किस इलाके में कितनी बिजली चोरी हो रही है।
अधिशासी अभियंता एसडी सिंह ने बताया कि अभी ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया जा रहा है। विभाग से गाइडलाइन मिलने पर आगे काम किया जाएगा।