फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पंद्रह अगस्त को मदरसों की होगी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी

पंद्रह अगस्त को मदरसों की होगी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी

Tue, 08 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह अगस्त को मदरसों की होगी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों की होगी वीडियोग्राफी

फतेहपुर। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में होने वाले कार्यक्रम कैमरे में कैद गिए जाएंगे। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सभी मदरसों में होने वाले कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके पीछे सरकार का फौरी मकसद राष्ट्रीय पर्व को लेकर मदरसों की हकीकत का पता लगाना बताया जा रहा है।


मदरसा परिषद बोर्ड की ओर से तीन अगस्त को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को पत्र भेजा गया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे झंडारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन


मदरसों में होने वाले इन सभी कार्यक्रमों की वीडियो एवं फोटोग्राफी कराई जाए। विभाग की ओर से सभी मदरसों को इस संबंध में पत्र जारी किया जा रहा है। मालूम हो कि जिले में कुल 114 मदरसे हैं। इनमें से छह मदरसे राज्य सरकार से अनुदानित हैं, जबकि 62 मदरसों को आधुनिकीकरण योजना के तहत राज्य और केंद्र सरकार से सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शेष मदरसे मान्यता प्राप्त की श्रेणी में हैं। कार्यवाहक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि ज्यादातर मदरसों को चिट्ठियां भेजी जा चुकी हैं। जो बचे हैं, उन्हें दो से तीन दिन के अंदर चिट्ठी मिल जाएगी। प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के लिए कहा गया है।

- मदरसा परिषद बोर्ड ने भेजी अल्पसंख्यक विभाग को चिट्ठी, झंडारोहण से लेकर राष्ट्रगान की हकीकत जानने के लिए उठाया गया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed