{"_id":"5966697a4f1c1bed7f8b4826","slug":"161499883898-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद होने से बीडीओ बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद होने से बीडीओ बैरंग लौटे
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाद विवाद होने से बीडीओ बैरंग
खागा। ऐरांया विकास खंड के मोहम्मदपुर गौंती में पीएम आवास आवंटन में कमीशनबाजी की जांच के दौरान दो पक्षों मे विवाद हो गया। ऐसे में जांच अधिकारी को जांच छोड़कर लौटना पड़ा।
पीएम आवास की लाभार्थी रामा देवी, मउवा, अनीता, नगमा, विमला देवी समेत एक दर्जन लाभार्थियों ने आवास आवंटन के नाम पर ग्राम प्रधान आसमा देवी और उनके पति सगीर अहमद के कमीशन वसूली की शिकायत की थी। इनका आरोप है कि पहली किस्त ग्राम प्रधान पति ने निर्माण सामग्री देने के नाम पर हड़प ली है।
डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार लाभार्थियों के बयान ले रहे थे। तभी प्रधान पति और विरोधी पक्ष में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बीडीओ बिना जांच के लौट आए। बीडीओ ने बताया कि जांच में आवास विहीन 73 गरीबों को पीएम आवास आवंटित हैं। इनमें से 32 लाभार्थियों के खातों में धनराशि की पहली किस्त आ गई है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि दोबारा जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
- पीएम आवास योजना में कमीशनबाजी की शिकायत पर गए थे जांच करने