{"_id":"5fb6bff88ebc3e3b4b41a686","slug":"16-health-workers-including-five-doctors-found-missing-fatehpur-news-knp595116676","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डाक्टर समेत 16 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डाक्टर समेत 16 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सच जानने निकले सीएमओ डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रवाल को अंधेरगर्दी नजर आई। दो सीएचसी व एक पीएचसी के निरीक्षण में पांच चिकित्सक समेत 16 स्वास्थ्य कर्मचारी नदारद मिले।
इनमें हुसैनगंज सीएचसी के चिकित्साधीक्षक भी शामिल रहे। सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि थमाई गई और एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
कायाकल्प अवार्ड हासिल करने वाली हथगाम सीएचसी पहुंचे सीएमओ को मौके पर चिकित्सक डॉ. राजीव जायसवाल व सचिन वर्मा नदारद मिले। यहां गायब मिले संविदा कर्मी दिलीप कुमार, ज्योति सिंह और दीपक कुमार का तीन दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इससे पहले सीएमओ ने हुसैनगंज सीएचसी का निरीक्षण किया।
यहां पर चिकित्साधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार के साथ डॉ. अंजलि गुप्ता व अभिरंजिता पांडेय गैर हाजिर थे। इनके अलावा यहां के आठ और स्वास्थ्य कर्मी नदारद पाए गए। मवई पीएचसी में पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने बताया कि हुसैनगंज सीएचसी के चिकित्साधीक्षक के बैंक जाने की बात बताई गई।
विज्ञापन
समूहों से मांगा सहयोग
सीएमओ डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने हुसैनगंज सीएचसी में आयुष्मान भारत योजना के सतही क्रियान्वयन पर न केवल जोर दिया बल्कि इसकी सफलता का ताना बाना भी बुना। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से गोल्डन कार्ड बनवाने में मदद मांगी।