फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   159 korona postive

159 पहुंचा कोरोना का कुल स्कोर, दो नए मामले

Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
159 korona postive
फतेहपुर/बहुआ। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों में संक्रमण का पता चला। संक्रमितों में एक स्वास्थ्य कर्मी और दूसरा प्रवासी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 159 हो गई।
विज्ञापन

रविवार को 66 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट सीएमओ को प्राप्त हुई। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि पीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी का एक जुलाई को सैंपल लिया गया था। दूसरा मामला असोथर के ब्राह्मणपुर गांव का है। मुंबई से लौटे युवक का दो जुलाई को सैंपल लिया गया था। रविवार पांच जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में दोनों रोगी पॉजिटिव निकल आए। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने मरीजों के घर से तीन सौ मीटर के दायरे को सील कर दिया। उधर, बहुआ के किछौछा गांव में शनिवार को संक्रमित मिले युवक को दूसरे दिन पुलिस ने समझा बुझाकर अस्पताल भेजा। 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों के सैंपल लिए थे। सैंपल पीजीआई लखनऊ जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को रिपोर्ट में एक युवक संक्रमित मिला। रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ गांव पहुंची। युवक व उसके परिजनों ने विरोध करते हुए एंबुलेंस वापस कर दिया। चौकी प्रभारी उमाकांत यादव ने युवक और उसके परिजनों को समझाया और संक्रमित को कोविड अस्पताल एल वन भेजा।
विज्ञापन

--------------
कुल लिए गए सैंपल - 6725
कुल प्राप्त रिपोर्ट - 5919
रविवार को आईं कुल रिपोर्ट - 66
रविवार को मिले पॉजिटिव - 2
अब तक कुल पॉजिटिव - 159
कुल डिस्चार्ज हो चुके मरीज - 129
कुल एक्टिव मामले - 30
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed