फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गंगा स्नान करते समय डूबने से दो लड़कों की मौत

गंगा स्नान करते समय डूबने से दो लड़कों की मौत

Fri, 31 May 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान करते समय डूबने से दो लड़कों की मौत
हथगाम (फतेहपुर)। गंगा कटरी में तरबूज खाने गए किशोरवय आठ बच्चे बुधवार को गंगा में नहाने लगे। उछल-कूद में दो बच्चे गहराई में जाकर डूब गए। एक का बच्चे के शव रात को और दूसरे का सुबह गोताखोरों की मशक्कत के बाद बरामद हुआ। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हथगाम थाने के गौरा गांव निवासी गयासुद्दीन का बेटा गुलाम मुस्तफा (13) और इकबाल का बेटा अफदाल (12) मकदूमपुर कला गंगा घाट किनारे कटरी में बुधवार को पड़ोसी मोहम्मद ओवैश, मोहम्मद कैफ, फिदायुल, मोहम्मद अमन, मोहम्मद महताब, अयान के साथ तरबूज खाने गए थे। इस दौरान सब गंगा में नहाने लग गए। गंगा
विज्ञापन


स्नान के समय उछल-कूद में गुलाम मुस्तफा और अफदाल गहराई में चले गए। दूसरे लड़के उनके पीछे थे। दूसरे बच्चे कुछ देर तक दोनों की तलाश में लगे रहे। कुछ देर बाद सभी चुपचाप अपने घरों को लौट आए। घटना से दहशतजदा बच्चों ने अभिभावकों से भी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। लड़कों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने शाम को खोजबीन चालू की। साथियों से पूछताछ का सिलसिला चालू हुआ। तभी गुलाम मुस्तफा और अफदाल के
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबने का परिवार का पता लगा। पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीण गोताखोरों ने नदी में दोनों की तलाश चालू की। रात करीब दस बजे अफदाल का शव बरामद हुआ। गुलाम मुस्तफा का शव डूबने वाली जगह से चार किलोमीटर दूर तीर का पुरवा खरौली गांव के सामने मिला। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि बच्चे नदी में अक्सर खिलवाड़ करने लगते हैं। तभी घटनाएं होती हैं। पूछताछ में बाकी बच्चों ने कुछ भी नहीं बताया है। वह साथियों की मौत से दहशत में हैं।


घरवालों को बगैर बताए निकले थे दोनों
हथगाम। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में परिवारों के दो लाडलों की मौत से कोहराम मच गया। दोनों एक स्कूल में पढ़ते थे। गांव में मातम का माहौल छाया रहा। गंगा में डूबने वाला गुलाम मुस्तफा कक्षा आठ का छात्र था। उसकी मां रोशन बानो का हाल बेेहाल दिखा। गुलाम मुस्तफा चार भाइयों नदीम, मुल्तान, अहमद मुर्तजा सिद्दकी, मोहम्मद अहमद रजा में दूसरे नंबर का था। इसी गांव में कुछ दूरी पर अफदाल का घर है। वह भाई बहनों में चौथे नंबर का था। भाई सादाब हुसैन, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद दानिश और बहनें सूफिया, गौसिया हैं। दोनों परिवारों के घर में रिश्तेदार पास पड़ोस की महिलाओं भीड़ लगी रही। परिजन रो-रो कर बताते रहे कि उन्हें मालूम ही नहीं था कब बच्चे घर से गंगा किनारे चले गए थे। वह लोग हमेशा बच्चों को नदी में आने जाने से रोकते थे। बच्चों की खिलवाड़ में जान चली गई है।
फोटो संख्या एवं परिचय
20- फाइल फोटो गुलाम मुस्तफा
21- फाइल फोटो मोहम्मद अफदाल
18- मकदूमपुर कलां गंगा घाट किनारे छानबीन करती पुलिस
19- पोस्टमार्टम हाउस में मृतक बच्चों के परिजन

दो लड़कों की गंगा में डूबने से मौत
- दहशत में कई घंटे तक दूसरे बच्चों ने डूबने की नहीं दी जानकारी
- एक का रात को दूसरे का खोजबीन में चार किलोमीटर दूर मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed