{"_id":"5a32c9394f1c1b7a548c30f2","slug":"151513277753-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से दंपति घायल, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से दंपति घायल, मासूम की मौत
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बांदा सागर हाईवे में अपनी ससुराल से पत्नी व मासूम बच्ची को बाइक से लेकर गांव लौट रहे बाइक सवार को बांदा सागर हाईवे पर डंपर ने टक्कर मार दिया। बच्ची की मौत हो गई और दंपति भी घायल हुए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की हालत नाजुक देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।
नरवल थाना क्षेत्र के बारादरी गांव निवासी राजेंद्र के बेटे अवधेश विश्वकर्मा (22) पीओपी का काम करते हैं। इनकी शादी डेढ़ साल पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के धनसेनपुर निवासी छोटे विश्वकर्मा की बेटी शालिनी(20) से हुई थी।
इनके छ: माह की बच्ची अंजली है। पंद्रह दिन पहले बच्ची को लेकर शालिनी मायके आई थी। गुरुवार को हेलमेट लगा कर बाइक से अवधेश अपनी ससुराल आए और पत्नी-बेटी संग लौट रहे थे।
विज्ञापन
देर शाम कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बांदा सागर हाईवे छीछा मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। बच्ची की मौत हो गई। पति मामूली और पत्नी गंभीर घायल है। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोप चालक की तलाश कराई जा रही है।