{"_id":"5a2fdeed4f1c1b60678c0c75","slug":"151513086701-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में असम के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में असम के युवक की मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (ब्यूरो)। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस अप में सोमवार रात असम के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने स्लीपर कोच से शव को उतारा और परिजनों को खबर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
असम प्रांत के निवासी हबीबुर्रहमान का बेटा सईदुल (19) ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस से अपने भाई अरशद अली के पास हापुड़ जा रहा था। अरशद ने बताया कि उसका भाई साइकिल मैकेनिक था। श्वांस रोग से पीड़ित होने के कारण उसके पास इलाज कराने आ रहा था। रास्ते में ही सांसे थम गईं। जीआरपी ने उसके पास सईदुल के मिले मोबाइल नंबर पर सूचना दी। एसओ विमलेश मौर्य ने बताया कि स्लीपर कोच में सईदुल की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। यात्रियों की सूचना पर शव को उतारा गया।