{"_id":"5a21b6a14f1c1bc8678bf23b","slug":"151512158881-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने सगे भाइयों को मारी टक्कर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने सगे भाइयों को मारी टक्कर एक की मौत
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर । तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण ग्रामीणों की मध्यस्थता में समझौता हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के धनकामई ग्राम पंचायत के मीरापुर गांव निवासी रामराज यादव के दो बेटे अंशू (15) और नवरंग (10) थे। नवरंग कक्षा चार में डंडीहार गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। दोनाें साइकिल गुरुवार को स्कूल जाने को निकले थे। गांव के बाहर रोड पर महुआ के पेड़ के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने भाइयों को टक्कर मार दी। साइकिल चला रहा अंशू छिटक कर खेत में गिरा। उसका भाई रोड पर गिरा।
रामराज ने बताया कि उसी ट्रैक्टर की ट्राली के पहिये से नवरंग कुचल गया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने मौके पर नवरंग को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। ट्रैक्टर क्षेत्र के ही भट्ठा मालिक का है। भट्ठा मालिक थाने पहुंचे। इलाकाई लोगों ने भट्ठा मालिक से मुआवजा की मांग की। भट्ठा मालिक से सवा दो लाख की चेक पीड़ित को दिलाई। इसके बाद बच्चे का शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
आर्थिक रूप से तंग परिवार ने थाने में समझौता किया
भाई के साथ साइकिल से स्कूल जा रहा था