फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गणेश करेंगे कल्याण, लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

गणेश करेंगे कल्याण, लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Wed, 18 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
गणेश करेंगे कल्याण, लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
फतेहपुर। प्रकाश पर्व दीपावली आज है। पूजन का मुख्य काल प्रदोष होता है। इसमें स्थिर लगन की प्रधानता होती है। वृष, सिंह, कुंभ, लग्न में दीपावली का पूजन शुभ माना जाता है। आचार्य दुर्गा दत्त शास्त्री ने बताया घर व दुकानों में पूजा का समय अलग-अलग है। घर की पूजा वृष लग्न शाम 7:14 से रात 9:10 बजे तक है, यह पूजन का उत्तम समय है।
विज्ञापन


आफिस की पूजा कुंभ लग्न में दोपहर 2:38 से शाम 4:09 बजे तक की जा सकती है। आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि महालक्ष्मी की आराधना अत्यंत सरल होती है। क्षमता के अनुसार चांदी, तांबा या स्टील का पात्र लें। पात्र में लाल वस्त्र बिछाकर उसमें इत्र की सुगंध दें। इसके बाद 11 सिक्क ों में उन्हें स्थापित करें। ब्रह्म पुराण के अनुसार दीपावली पर अर्धरात्रि के समय महालक्ष्मी गृहस्थों के घरों में विचरण करती हैं। इस दिन घर के अंदर व बाहर साफ कर सजाएं। दीपावली मनाने से श्री लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर स्थायी रूप से गृहस्थ के घर निवास करती हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
पूजा करते समय लक्ष्मी सदैव गणेश जी के दाहिनी ओर बैठेंगी। लक्ष्मी जी को लाल फूल, अनार प्रिय है। गणेश जी को पीले फूल, मोदक, केला अवश्य चढ़ाएं।

इन मंत्रों का करें जाप
नमस्ते सर्वदेवानां वरदासि हरे: प्रिया।
या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां सा में भूयात्वदर्चनात॥

इन मंत्रों से इंद्र का ध्यान करें
ऐरावतसमारूढो वज्रहस्तो महाबल:।
शतयज्ञाधिपो देवस्तमा इंद्राय ते नम:॥

इस मंत्र से कुबेर का ध्यान करें.
धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च।
भवंतु त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादिसम्पद:॥

पूरे दिन इस अनुसार कार्य करें
सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें। दिन में पकवान बनाएं और घर सजाएं। बड़ों का आशीर्वाद लें। शाम को दोबाहरा स्नान करें। लक्ष्मी जी के स्वागत की तैयारी में घर की सफ ाई करके दीवार को चूने अथवा गेरू से पोतकर लक्ष्मी जी का चित्र बनाएं या लगाएं। भोजन में स्वादिष्ट व्यंजन, अनेक प्रकार की मिठाई बनाएं। लक्ष्मी जी के चित्र के सामने एक चौकी रखकर उस पर मौली बांधें। इस पर गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति स्थापित करें। फि र गणेश जी को तिलक कर पूजा करें। अब चौकी पर छह चौमुखे व 26 छोटे दीपक रखें। इनमें तेल बत्ती डालकर जलाएं। फि र जल, मौली, चावल, फ ल, अबीर, गुलाल, धूप आदि से विधिवत पूजन करें। पूजा के बाद एक-एक दीपक घर के कोनों में जलाकर रखें। एक छोटा तथा एक चौमुखा दीपक रखकर निम्न मंत्र से लक्ष्मी जी का पूजन करें। एक पाट पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर एक जोड़ी लक्ष्मी तथा गणेश जी की मूर्ति रखें। समीप ही सौ रुपया, सवा सेर चावल, गुड़, चार केले, मूली, पांच लड्डू रखकर लक्ष्मी-गणेश का पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दीपावली आज, शुभ मुहूर्त में होगा गणेश-लक्ष्मी पूजन
- हर तरफ दीपोत्सव की खुशियां, बच्चों में गजब का उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed