{"_id":"595fcf344f1c1bfb0e8b45ac","slug":"151499451188-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ छुट्टी पर, जलभराव से जूझ रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ छुट्टी पर, जलभराव से जूझ रहे शहरवासी
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ छुट्टी पर, जलभराव से जूझ रहे शहरवासी
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद ने शहर के जलभराव से पीड़ितों को भाग्य के भरोसे छोड़ दिया है। भीषण बारिश के तीसरे दिन भी घरों के भीतर भरा पानी निकालने के लिए नगर पालिका ने कुछ नहीं किया। ऐसे में घरों की दीवारों में सीलन बढ़ने से घरगिरी का खतरा बढ़ गया है। कई मोहल्ले जलभराव से जूझ रहे हैं। नगर पालिका की ईओ छुट्टी पर हैं।
नगर पालिका परिषद ने इस बार नाले नालियों की सिल्ट सफाई ठीक से नहीं कराई है। ठेकेदारों से सिल्ट सफाई कराने के बजाय अपने कर्मचारियों से सिल्ट सफाई कराने की औपचारिकता निभाई है। जलभराव वाले मोहल्लों की जिलनिकासी के लिए अभी तक नगर पालिका के पास कोई तैयारी नहीं है।
बारिश रुकने के तीसरे दिन गंगानगर, जयरामनगर, रेडइया, तांबेश्वर कालोनी, रानी कालोनी आदि मोहल्ले की गलियों में पानी भरा है। शुक्रवार को भी घरों की पहली मंजिल में पानी भरा रहा। अब अगर बारिश हो जाए, तो यहां के बाशिंदों के लिए पलायन करने के सिवा कोई विकल्प नहीं होगा। सफाई निरीक्षण आबिद अली ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- घरों के अंदर भरे पानी से दीवारों में आ रही सीलन