{"_id":"6ad90f4f02e9d5cdd10a3125","slug":"15-candidates-selected-at-job-fair-to-receive-a-salary-of-19500-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164901-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रोजगार मेले में 15 अभ्यर्थियों का चयन, 19,500 रुपये मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रोजगार मेले में 15 अभ्यर्थियों का चयन, 19,500 रुपये मिलेगा वेतन
विज्ञापन
फोटो-22-आईटीआई सभागार में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद अभ्यर्थी। स्रोत: आयोजक
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में 15 अभ्यर्थियों का गुजरात स्थित बीकेटी टायर कंपनी में नौकरी के लिए चयन किया गया। मेले में 28 राजकीय और निजी आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के साथ डिप्लोमा और हाईस्कूल पास अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। हालांकि प्रतिमा विसर्जन के चलते मेले में केवल 28 अभ्यर्थी ही पहुंचे।
वीस्योर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अरुण कुमार सिन्हा ने साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित युवाओं को 19,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्हें प्रतिदिन आठ घंटे और महीने में 26 दिन काम करना होगा। कंपनी की ओर से रहने और आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
हालांकि सोने के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं करनी होगी। आईटीआई के प्राचार्य डॉ. राज कुमार सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अमित मिश्र ने बताया कि वीस्योर प्राइवेट लिमिटेड को आईटीआई की ओर से युवाओं को नौकरी देने के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं प्रतिमा विसर्जन के कारण मेले में अभ्यर्थियों की संख्या कम रही।