फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डीएम के जाते ही पुराने ढर्रे में पहुंचा अरबपुर मोहल्ला

डीएम के जाते ही पुराने ढर्रे में पहुंचा अरबपुर मोहल्ला

Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
डीएम के जाते ही पुराने ढर्रे में पहुंचा अरबपुर मोहल्ला
फतेहपुर। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने अभियान चलाकर आबादी के मध्य के सभी चट्टे हटवाए थे, उनके जाते ही स्थिति जस की तस हो गई। बानगी के तौर पर शहर का अरबपुर मोहल्ला फिर पुराने ढर्रे पर आ गया। शहर में सबसे ज्यादा चट्टे इसी इलाके में हैं। सड़क पटरी पर मवेशी बांधने और गोबर फैलने से चौतरफा गंदगी का अंबार लगा है। लोगों ने डीएम से मुहल्ले में निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अरबपुर मोहल्ले की दुधारू पशुओं के चट्टों के मोहल्ले के नाम से पहचान थी। यहां खाली पड़ी सरकारी जमीन और सड़क, फुटपाथों पर बड़ी तादाद में मवेशी पालकों के चट्टे संचालित होते थे। शहर और आसपास के जिलों में बड़ी मात्रा में यहां से दूध की सप्लाई होती थी। आबादी के मध्य से गुजरने वाले सीसी सड़क के दोनों फुटपाथ
विज्ञापन


गोबर और कूड़े से पटे थे। स्थिति यह थी कि रामलीला मैदान के पीछे पहुंचते ही लोगों को मुंह में रुमाल रखकर आगे बढ़ना पड़ता था। गंदगी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा था। तब तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुुमार सिंह ने अभियान चलाकर आबादी के मध्य के सभी चट्टे हटवाए थे, जिन लोगों ने टीन आदि डालकर मवेशी बांधने की व्यवस्था की थी, सभी को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया था। इसके बाद सड़क फुटपाथ पर डंप गंदगी साफ कराई थी। अरबपुर फिर पुराने ढर्रे पर पहुंच रहा है। पुराने स्थानों पर फिर चट्टे संचालित होने लगे हैं। सडक़ फुटपाथों पर गोबर और गंदगी फिर डंप होने लगी है। इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि रोक न लगाई गई, तो बहुत जल्द यह मोहल्ला पुरानी स्थिति पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने ढर्रे पर पहुंचा अरबपुर मोहल्ला
- सरकारी जमीनों पर फिर आबाद हो गए चट्टे, चौतरफा गंदगी और गोबर से लोगों का जीना दूभर
- डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने अभियान चलाकर की थी कार्रवाई
वर्जन
नगर पालिका परिषद ईओ मीरा सिंह ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले कार्यभार संभाला है। अभी उन्हें शहर की स्थिति की जानकारी नहीं है। अगले कार्यदिवस पर अरबपुर मोहल्ले का निरीक्षण करेंगी। यहां चट्टों का संचालन बंद कराया जाएगा। सड़क पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आर्थिक दंड की कार्रवाई की जाएगी।
.................................

फोटो-8 मोहल्ले के अगम्मा खां का कहना है कि यहां के लोग गंदगी के बीच रहने के आदी हो गए हैं। पुराने डीएम ने कई महीने तक साफ सुथरे वातावरण में रहने की आदत डाली दी थी, लेकिन उनके जाते ही मोहल्ले की स्थिति पुरानी दशा में पहुंच रही है। कार्रवाई न होने से बड़ी संख्या में मवेशी पालकों ने यहां दोबारा चट्टे खोल लिए।
............................
फोटो-9
मोहल्ले के अखिलेश का कहना है कि नगर पालिका की उदासीनता के कारण आबादी के मध्य मवेशियों के चट्टे संचालित होते हैं। गोबर आदि की गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार है। पशु मल और पेशाब नालियों में बजबजाने के कारण मच्छरों की भरमार रहती है, जिससे घरों के भीतर बाहर सभी जगह दिन रात मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों का दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
..........................
फोटो-11
सुशीला कहती हैं कि गंदगी के कारण मोहल्लावासियों की हालत बदतर है। पशुपालकों की शिकायत करने का किसी के पास साहस नहीं है। ऐसे में लोग दिक्कतें बर्दाश्त करके परेशानियों भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने डीएम से एक बार अरबपुर मोहल्ले का निरीक्षण करने की मांग की।

............................
फोटो-12
गनेश प्रसाद कहते हैं कि गंदगी के कारण मोहल्ले में लोगों की हालत दयनीय है। घरों के अंदर भी गोबर की दुर्गंध रहती है। ऐसे में लोगों की इसी माहौल में रहने की आदत हो गई है। गर्मी के मौसम में गंदगी के कारण मोहल्ले में सर्वाधिक संक्रामक बीमारियों का प्रकोप रहता है।
...............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed