फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आईटीआई मैदान में आज अपना जीवनसाथी चुनेंगे जोड़े

आईटीआई मैदान में आज अपना जीवनसाथी चुनेंगे जोड़े

Sat, 17 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई मैदान में आज अपना जीवनसाथी चुनेंगे जोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी जिले में पूरी हो गई है। आईटीआई परिसर में रविवार को होने वाले इस समारोह में 101 जोड़े शादी के अटूट रिश्ते में जुड़ेंगे। इसके लिए भव्य पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सामूहिक विवाह के लिए 22 वेदियां बनाई गई हैं। प्रत्येक वेदी में सात जोड़े फेरे लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी वर वधू को आशीर्वाद देंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहेंगी। नव दंपतियों को शासन से हटकर प्रशासन ने अलग से सात तरह के उपहार देने की भी तैयारी की है।

सामूहिक विवाह समारोह में फेरे लेने के लिए ब्लाक और निकायवार पंजीयन किया गया है। सर्वाधिक जोड़ों का तेलियानी, धाता और विजयीपुर ब्लाक में पंजीकरण हुआ। इन ब्लाकों से 11-11 जोड़े पंजीकृत हैं। इस तरह से सामूहिक विवाह समारोह में भांवरों के लिए कुल 110 जोड़े पंजीकृत हैं। प्रशासन ने न्यूनतम लक्ष्य 101 जोड़ों के भांवरे लेने का रखा है। समारोह के लिए 22 सीलिंग पंडाल लगाया गया है। 40 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ाई का मंच बनाया गया है। मंच पर 40 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था है। सामने पंडाल में दोनों पक्षों के 1000 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। प्रशासन ने वर और वधू दोनों पक्षों से 10-10 लोगों के खाने और बैठने की व्यवस्था की है। कुल 2000 लंच पैकेटों की व्यवस्था है। इसमें वर वधू और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के खाते में 20 हजार की धनराशि ऑनलाइन भेजी जाएगी। 10 हजार रुपये कीमत के बर्तन, जेवर, कपड़े शासन की तरफ से उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। प्रति जोड़े पांच हजार की दर से धनराशि खाने आदि की व्यवस्था में खर्च होगा। सुरक्षा के लिए छह एसओ, पचास पुरुष, महिला कांस्टेबल और इतनी संख्या में ही होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed